Skip to main content

औरंगाबाद: सड़क हादसे में बहनोई और साले की गई जान

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच- 139 पर बिजौली मोड़

के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार बहनोई और साले की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देव थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के रहने वाले संजय सिंह के बेटे रोशन कुमार सिंह उर्फ छोटू और उसके साले औरंगाबाद के रिसियप थाना के मटिहानी गांव के प्रवेश सिंह के बेटे राकेश सिंह के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात दोनों बाइक से औरंगाबाद से मटिहानी गांव जा रहे थे। बिजौली मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे राकेश सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दुर्घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो मामले की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। काफी समय के बाद मुफस्सिल थाना की गाड़ी यहां पहुंची जिसके बाद घायल रोशन कुमार सिंह को सदर अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

राकेश सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों के पास से स्मार्ट फोन बरामद किया गया था जिससे उनके परिजनों को सूचना दी गई। रात में ही लोग सदर अस्पताल पहुंचे और मौत की खबर मिलने पर बिलखने लगे।

Comments

Popular posts from this blog

Rajya Sabha elections on 18 seats tomorrow, who will win?

  नईल्ली:  देश भर के सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को मतदान कराए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश (4 सीट), गुजरात (4 सीट), झारखंड (2 सीट), मध्य प्रदेश (3 सीट), मणिपुर (1 सीट), मेघालय (1 सीट) एवं राजस्थान (3 सीट) शामिल हैं। इस मामले में बीजेपी व कांग्रेस पार्टी समेत अन्य दलों ने कमर कस ली है। दलों के भीतर बैठकों का दौर जारी है, ताकि विधायकों को दूसरे पाले में जाने से रोका जा सके। बता दें कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते राज्यसभा (Rajya Sabha) चुनाव मार्च में स्थगित कर दिए गए थे। राज्यसभा चुनाव के लिए 26 मार्च को मतदान होना था। मार्च में ही 38 सीटों पर निर्विरोध चुनाव होने के कारण 55 में सिर्फ 17 सीटों पर ही चुनाव होना बाकी था। निर्विरोध चुने गए लोगों को आयोग की ओर से विजयी प्रमाण लेटर दे दिये गये थे। बता दें 25 फरवरी को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, व मिजोरम का ना्म शामिल नहीं था। हालांकि चुनावी प्रक्रिया के देर होने व इन राज्यों में राज्यसभा की सीटों पर कार्यकाल समाप्त होने की वजह से नयी अधिसूचना में इन्हें भी शामिल ...

Phir Chala Ginny Weds Sunny

Coronavirus Unlock 1.0 : PM Modi to interact with all Chief Ministers via video conference .

big news प्रधानमंत्री 16 और 17 जून (मंगलवार और बुधवार) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, मोदी 16 जून को 21 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे - पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नागालैंड, लाडा pm modi  यह उपन्यास कोरोनवायरस के प्रकोप के बाद से मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की छठी और सातवीं बैठक होगी। प्रधान मंत्री ने पहले मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की